सिंचाई एवं ऊर्जा मंत्री कुलमान घीसिंग ने टनकपुर बैराज से नेपाल की सिंचाई के लिए बनाई नहर का निरीक्षण किया
नेपाल की ओर की करीब 46 किलोमीटर लंबी नहर का काम पूरा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नेपाल के सिंचाई एवं ऊर्जा मंत्री कुलमान घीसिंग ने आज 17 दिसंबर को टनकपुर बैराज से नेपाल की सिंचाई के लिए बनाई नहर का निरीक्षण किया। शारदा बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिये पानी देने के लिए NHPC ने 1.2 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण कराया है।

टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई का पानी देने के लिए भारत ने अपने क्षेत्र 17 अप्रैल 2022 को नहर का निर्माण करा दिया था, लेकिन नेपाल की ओर की नहर का निर्माण पूरा नहीं हो सका था। इस वजह से इस नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। नेपाली के मंत्री ने बताया कि अब नेपाल की ओर की करीब 46 किलोमीटर लंबी नहर बन चुकी है। जल्द ही भारत सरकार से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी देने की मांग नेपाल सरकार करेगी। निरीक्षण के दौरान नेपाल कंचनपुर के CDO (मुख्य जिलाधिकारी) लक्ष्मण ढकाल, SP खड़क बहादुर खत्री, आर्म्ड पुलिस फोर्स 35 बटालियन के Sr लोकेंद्र देव भट्टा मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.