Tuesday Nov 3, 2026

23 नवंबर से 27 नवंबर तक बनबसा के मिलिट्री स्टेशन में होगी भर्ती रैली

28 नवंबर से 2 दिन तक होगी चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा के मिलिट्री स्टेशन में 23 नवंबर से होने वाली सेना भर्ती रैली में 4492 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। रैली में चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के युवा हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली 27 नवंबर तक चलेगी। जबकि 28 नवंबर और 29 नवंबर को चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया होगी। जिला प्रशासन निष्पक्षता और शांति के साथ रैली की तैयारी में जुट गया है।

डीएम ने विभागीय अफसरों को सेना के अधिकारियों से समन्वय करते हुए बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य,   परिवहन, आवासीय, खानपान, सफाई, शौचालय सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आज 3 नवंबर को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में भर्ती रैली में हिस्सा लेने वाले पिथौरागढ़ एवं चंपावत जिले के युवाओं को आवागमन और ठहरने सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यनीति तय की गई। परिवहन व्यवस्था के संबंध में उन्होंने अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए सेना की आवश्यकताओं के अनुरूप समन्वय कर प्रबंध करने को कहा।

अग्निवीर भर्ती रैली तैयारी बैठक लेते DM मनीष कुमार।

ये हैं भर्ती रैली कार्यक्रम:

23 नवंबर: पिथौरागढ़ तहसील के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 834 अभ्यर्थी।

24 नवंबर: मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट एवं गणाईगंगोली के 949 अभ्यर्थी।

25 नवंबर: कनालीछीना, बेड़ीनाग, धारचूला, डीडीहाट, पांखू एवं देवलथल के 990 अभ्यर्थी।

26 नवंबर: चंपावत, पाटी एवं पूर्णागिरी तहसीलों के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 988 अभ्यर्थी।

27 नवंबर: लोहाघाट एवं बाराकोट तहसीलों के अग्निवीर जीडी तथा चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों की सभी तहसीलों के अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं एवं 10वीं पास श्रेणियों के कुल 731 अभ्यर्थी।

28 व 29 नवंबर:चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेजी प्रक्रिया।

मौजूद थे ये अधिकारी:

सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल अमोल डाबड़गावो, SP रेखा यादव, सूबेदार मेजर अरुण शर्मा, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरपी डोभाल आदि। इसके अलावा टनकपुर के SDM प्रमोद कुमार, ARTO मनोज बगोड़िया आदि अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.