Wednesday Feb 4, 2026

डीएम मनीष कुमार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' में सुनीं जन समस्याएं

सिमल्टा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से किया संवाद

नौलों की सफाई भी की गई

देवभूमि टुडे

चंपावत। राज्य सरकार की कल्याणकारी पहल 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का आज 17 दिसंबर को आगाज हो गया। शुरुआत चंपावत से 7 किमी दूर सिमल्टा न्याय पंचायत से हुई। प्राथमिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार ने 100 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य समस्याओं पर कार्रवाई के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम चंपावत जिले में

अलग-अलग जगह 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलेगा।

शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सेवाएं प्रदान की। श्रम विभाग से 13, चिकित्सा विभाग से 100 से अधिक, महिला एवं बाल विकास से 30, ऊर्जा निगम से 3, सहकारिता से 6, पशुपालन से 56, समाज कल्याण से 4, डेयरी विभाग से 70, वन विभाग से 19, राजस्व विभाग से 3, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से 6, ग्राम विकास विभाग से 10, पंचायती राज से 6, कृषि विभाग से 25, आयुष विभाग से 80, होम्योपैथी से 57, मत्स्य विभाग से 4, सेवायोजन विभाग से 11 तथा आपदा प्रबंधन विभाग से 17 लाभार्थियों को सेवाएं दी गई। इसके अलावा शिविर में 6 आधार कार्ड भी बनाए गए। साथ ही यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण की सुविधा भी दी गई।

सिमल्टा में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में समस्या सुनते DM मनीष कुमार और ग्रामीण।

डीएम ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की बालिका जन्मोत्सव मनाने की पहल पर नन्ही बालिकाओं के साथ केक काटा गया। साथ ही ग्रामीणों को कृषि विभाग के सहयोग से कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए गए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने ग्रामीणों को मेरी योजना पुस्तक की जानकारी दी।

सिमल्टा में नदी महोत्सव के तहत नौलों को स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। साथ ही डीएम मनीष कुमार ने सिमल्टा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन पांडेय, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज जोशी, जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, कांडा प्रधान गिरीश पालीवाल, पारस सिंह महर, गीता देउपा, तुलसी जोशी, अशोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.