Wednesday Feb 4, 2026

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल और SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किए MoU पर हस्ताक्षर

स्थानीय पशुपालकों के आय संवर्द्धन में मिलेगी मदद

देवभूमि टुडे

चंपावत। वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत SSB और पशुपालन विभाग के बीच पशुओं (बकरी, पोल्ट्री, मछली, भेड़) की आपूर्ति के लिए एक MoU (करार) हुआ है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल और SSB की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने इस सहमति पत्र पर कल 16 दिसंबर को हस्ताक्षर किए। करार के तहत एक निर्धारित मूल्य पर SSB एक साल तक पशुपालन विभाग से पशुओं को क्रय करेगा।

करार पर हस्ताक्षर करते cvo डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल और SSB के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।

बताया गया कि इस करार से जहां SSB को गुणवत्तायुक्त पशुओं की नियमित रूप से आपूर्ति की जाएगी। वहीं स्थानीय पशुपालकों को आजीविका का महत्वपूर्ण जरिया मिलेगा। SSB यहां से प्राप्त पशुओं को अपनी 18 BOP (बॉर्डर आउटपोस्ट) को उपलब्ध कराएगा। CVO डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि इसके लिए पशुपालन विभाग के दो चिकित्सक दीपक कुमार और राहुल जोशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इससे पूर्व इसी तरह का एक करार अक्टूबर 2024 में ITBP और पशुपालन विभाग के बीच हो चुका है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.