चंपावत में आम लोगों से लेकर कारोबार और सरकारी कामकाम पर पड़ी मार
डैसली में निर्माणाधीन 132 केवी के बिजली घर में लाइन बिछाने के काम की वजह से बाधित रही सप्लाई
देवभूमि टुडे
चंपावत। कड़ाके की ठंड के बीच जिला मुख्यालय चंपाावत में आज 17 दिसंबर को दिन के अधिकांश वक्त बिजली गुल रही। तकरीबन साढ़े छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस वजह से नागरिकों को भारी दुश्वारी हुई। साइबर कैफे सहित बिजली आधारित कारोबारी प्रतिष्ठानों को भी झटका लगा। सरकारी कार्यालयों में भी काम प्रभावित रहा। चंपावत क्षेत्र में आज बुधवार को साढ़े छह घंटे पावर कट रहा। सुबह 10.30 बजे बिजली ठप हुई। इसके चलते नागरिकों, कारोबारियों और अन्य लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। सरकारी कार्यालयों में भी काम पर असर
पड़ा। शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई।
क्या कहते हैं अधिकारी:
'लोहाघाट के डैसली में निर्माणाधीन 132 केवी के बिजली घर का काम फायनल स्टेज में है। यहां पिटकुल ने आज तार खींचने का काम किया। डैसली बिजली घर के लिए जा रही 132 केवी लाइन के नीचे चंपावत को आपूर्ति करने वाली 33 केवी की लाइन थी। इस कारण चंपावत क्षेत्र की पावर कट करनी पड़ी। शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। अलबत्ता लोहाघाट, पाटी और बाराकोट क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य थी।'
संजय भंडारी, उप खंड अधिकारी,
ऊर्जा निगम, चंपावत।

© 2026. All Rights Reserved.