Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर महाविद्यालय में गायन में खुशी और तबला वादन में ध्रुव ने बाजी मारी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। स्पर्श गंगा दिवस पर टनकपुर में राजकीय महाविद्यालय में संगीत विभाग द्वारा सरगम संध्या का आयोजन हुआ। 'नदी नाव संगीत' विषय पर स्पर्श गंगा के जिला समन्वयक एवं संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने स्पर्श गंगा अभियान और संगीत के विषय की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से नदी और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। साथ ही घाट पर आरती, शास्त्र विधि का संगीत और कर्मकांड की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

इससे पूर्व संगीत विभाग में शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत की प्रतियोगिता में संगीत के छात्रों ने विभिन्न प्रहर के रागों के अलावा सुगम गीतों की प्रस्तुति दी। शास्त्रीय गायन में खुशी और तबला वादक ध्रुव ने बाजी मारी। पीतांबर जोशी, सानिया विश्वकर्मा, नीतू, गायत्री जोशी भी विजेता रहे। 16 दिसंबा को हुए कार्यकम में दीपिका जोशी, पूजा उप्रेती, अंकिता गहतोड़ी, ज्योति जोशी, श्रद्धा, भूमिका गहतोड़ी, कविता राना आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.