Sunday Jun 21, 2026

चंपावत जिले के लटोली गांव के मूल निवासी हैं डॉक्टर आदित्य कुमार जोशी

देवभूमि टुडे

चंपावत/दिल्ली। सेवानिवृत्त IFS अधिकारी और मणिपुर वन विभाग के मुखिया रहे HoF (हेड ऑफ फॉरेस्ट) डॉ. आदित्य कुमार जोशी को राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। डॉ. जोशी मूल रूप से चंपावत जिले के लटोली गांव के निवासी हैं। 

डॉ. जोशी कुमाऊं विश्वविद्यालय के पंडित मदनमोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की निदेशक प्रोफेसर दिव्या उपाध्याय जोशी के पति हैं। डॉ. जोशी की नियुक्ति का पत्र 8 दिसंबर को भारत सरकार के राजपत्र रघु कुमार गोड़ाली साइंटिस्ट द्वारा जारी किया गया है।

डॉ. आदित्य कुमार जोशी

डॉ. जोशी की नियुक्ति पर पूर्व विधायक हेमेश ख rर्कवाल, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल,  BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित क्षेत्र के कई संगठनों ने बधाई दी है ।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.