Wednesday Feb 4, 2026

लोहाघाट नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में कल 18 नवंबर से किया गया है बदलाव 

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में कल 18 नवंबर से बदलाव होगा। SP अजय गणपति का कहना है कि ये निर्णय लोहाघाट क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर, सुगम और सुरक्षित करने के लिए की गई है। पुलिस सभी संबंधित पक्षों से मश्विरा कर इस वन-वे व्यवस्था को लागू कर रही है। जयंती भवन तिराहा से मीना बाजार तक वन-वे व्यवस्था लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। ये व्यवस्था दो चरणों (Stages) में लागू की जाएगी। पहले चरण में वन-वे व्यवस्था कल 18 दिसंबर से अगले 14 दिन यानी 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस अवधि में आम लोगों को वन-वे व्यवस्था के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 1 जनवरी को सभी संबंधित पक्षो से गोष्ठी करने के बाद प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के आधार पर वन-वे व्यवस्था को स्थाई रूप से लागू किए जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

SP अजय गणपति।

ये रहेगी यातायात व्यवस्था:

1.जयंती भवन तिराहा से मीना बाजार तक वन-वे व्यवस्था के दौरान समस्त चार पहिया वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा।

2.हथरंगिया तिराहा, एसडीएम तिराहा एवं मीना बाजार की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन वाया जयंती भवन तिराहा होकर प्रस्थान करेंगे।

3.मीना बाजार से जयंती भवन तिराहा के मध्य, वन-वे व्यवस्था के दौरान सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।

4.दो पहिया वाहनों पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होगी।

5.वन-वे व्यवस्था का समय प्रात 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।

6.स्कूल समय में पूर्व की तरह खेतीखान चौराहे से जयंती भवन तिराहा के मध्य वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.