Wednesday Feb 4, 2026

शिविर में 23 विभाग स्टॉल भी लगाएंगे

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत ग्राम और न्याय पंचायतों में 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

देवभूमि टुडे

चंपावत। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत ग्राम और न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। आगाज आज 17 दिसंबर को सिमल्टा न्याय पंचायत में शिविर के साथ होगा। ग्राम प्रधान गिरीश पालीवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे से लगने वाले शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में जन समस्याओं के निस्तारण के अलावा तमाम विभाग स्टॉल लगा कर ग्रामीणों को जानकारी भी देंगे। 

DM मनीष कुमार।

वैसे ये शिविर जिलेभर में 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक लगेंगे। इसका रोस्टर जारी कर दिया गया है। रोस्टर के मुताबिक 20 दिसंबर को खर्ककार्की, ज्ञानखेड़ा व चौड़ीराय, 24 दिसंबर को जीआईसी सिप्टी, 26 दिसंबर को बाराकोट व पोखरीखाल, 27 दिसंबर को अमोड़ी व धूरा में शिविर लगाया जाएगा। 2 जनवरी को किमतोली व तामली, 6 जनवरी को रीठाखाल, 7 जनवरी को चौमेल, 9 जनवरी को दिगालीचौड़ व मंच, 16 जनवरी को बसकुनी, 17 जनवरी को भिंगराड़ा, कोलीढेक व थुवामौनी, 20 जनवरी को रौसाल और 21 जनवरी को चौड़ामेहता में बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा।

इन बहुउद्देशीय शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, कृषि, पेयजल, समाज कल्याण, बाल विकास, उद्यान, सहकारिता, लोनिवि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध, ग्राम्य विकास, सेवायोजन, बैंक, आपूर्ति, सैनिक कल्याण सहित कुल 23 विभाग स्टॉल लगाएंगे।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.