Tuesday Dec 16, 2025

भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया का धाम क्षेत्र का दौरा

मुख्य मंदिर स्थल में श्रद्वालुओं की भीड़ का प्रबंधन जरूरी

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। जिले के  प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम को देश का प्रमुख आध्यात्मिक स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर कदम उठा रही है। ये कहना है देवी धाम क्षेत्र के भ्रमण पर गए भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया का। देवी दर्शन के साथ आध्यात्मिक स्थल का दौरा कर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पूर्व पूर्णागिरि धाम के पुजारी और ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने जिला महामंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जिला महामंत्री कलखुड़िया का माल्यार्पण करते प्रधान पंडित पंकज तिवारी।

कलखुड़िया का कहना है कि पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मोबाइल टावर लग चुके हैं। ये प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल जल्द ही मोबाइल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने के लिए सरकार नई पेयजल योजना का निर्माण करा रही है। कहा कि पूर्णागिरि धाम में रोपवे का निर्माण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेगी।

क्षेत्र के लोगों ने धाम क्षेत्र में आपदा के दौरान हुए रास्तों के नुकसान की जानकारी दी। महामंत्री कलखुड़िया ने कहा कि मुख्य मंदिर को जाने वाले रास्ते का मलबा हटा दुरस्त करने के लिए प्रशासन और निर्माणदाई एजेंसी से कहा गया। साथ ही मानसूनी आपदा में धर्मशालाओं को हुई क्षति की भरपाई करने को भी कहा गया। उन्होंने मुख्य मंदिर स्थल में श्रद्वालुओं की भीड़ के प्रबंधन को जरूरी बताया। दौरे के दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय साथ थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.