Tuesday Dec 16, 2025

चंपावत जिले के बिशुंग क्षेत्र निवासी नौ सेना अधिकारी हर्षित देव ओड़िशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति के ADC नियुक्त

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश सिंह देव एवं चंद्रकला देव के पुत्र हैं हर्षित देव

देवभूमि टुडे

चंपावत/दिल्ली। नौ सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट हर्षित देव ओड़िशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति के ADC (Aide-de-Camp) नियुक्त किए गए हैं। चंपावत जिले के बिशुंग क्षेत्र के रहने वाले हर्षित देव राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश सिंह देव एवं चंद्रकला देव के पुत्र हैं। 

नौ सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट हर्षित देव।

कुशल नेतृत्व एवं कार्य दक्षता के चलते हर्षित देव को ADC के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) खड़कवासला, पुणे एवं INA (भारतीय नौसेना अकादमी) एझिमाला से शिक्षण प्राप्त किया है। चंपावत जिले से बनने वाले वे पहले ADC हैं। ADC एक उच्च पदस्थ अधिकारी का व्यक्तिगत सहायक होता है, जो उन्हें आधिकारिक कर्तव्यों और समारोहों में साथ देता है।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके उनके भाई मेजर अमित देव, बहन डॉ. मेधा देव, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा अधिकारी, सचिन जोशी, डीडी पांडेय, बीसी मुरारी, नवीन मुरारी सहित क्षेत्र के कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.