प्रमुख सचिव गृह शैलेश बगौली ने जारी किए आदेश
देवभूमि टुडे
देहरादून। शासन ने शुक्रवार को 15 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। IPS अधिकारी तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार के साथ ही फायर सर्विस के SP की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं PAC में तैनात IPS अधिकारी नीरू गर्ग को अब फायर सर्विस के ।G की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का चार्ज हटाया गया है।

जबकि प्रोविजनिंग एंड मॉर्डनाइजेशन बरकरार रखा गया है। 1G कृष्ण कुमार वीके से CID की जिम्मेदारी हटाकर IG अरुण मोहन जोशी को सौंपी गई है। अब कृष्ण कुमार के पास केवल पुलिस दूरसंचार रहेगा। ।G मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस हटाकर उन्हें GRP की जिम्मेदारी दी गई है। IG करन सिंह नगन्याल को ।G कारागार बनाया गया है। इसके अलावा IPS नीलेश आनंद भरणे से PAC की जिम्मेदारी हटाई गई है। बाकी विभाग यथावत रहेंगे। IPS सुनील कुमार मीणा से GRP की जिम्मेदारी हटाते हुए बाकी यथावत रखे गए हैं। IPS योगेंद्र सिंह रावत को 1G कार्मिक के साथ मुख्यालय भी दिया गया है।
DIG निवेदिता कुकरेती से फायर सर्विस हटाकर SDRF की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IPS यशवंत सिंह को सेनानायक IRB प्रथम रामनगर, IPS रामचंद्र राजगुरु को पुलिस मुख्यालय का SP, IPS सरिता डोबाल को ATS का SP, IPS हरीश वर्मा को हरिद्वार 40वीं वाहिनी PAC के सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी है।
© 2025. All Rights Reserved.