चंपावत BJP के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने जारी की सूची
मुकेश जोशी युवा मोर्चा, दीपा जोशी महिला मोर्चा, महेंद्र सिंह बोरा किसान मोर्चा, पवन नाथ गोस्वामी OBC मोर्चा, सूरज कुमार SC मोर्चा और मुवश्शीर अली गोलू अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए
देवभूमि टुडे
चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने चंपावत जिले के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के चंपावत जिले के अध्यक्ष गोविंद सामंत ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों से परामर्श के बाद जिले के सभी 6 मोर्चों के अध्यक्षों की सूची जारी की है।






मुकेश जोशी को भाजपा की युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नामित किया गया है। इसी तरह दीपा जोशी महिला मोर्चा, महेंद्र सिंह बोरा किसान मोर्चा, पवन नाथ गोस्वामी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सूरज कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा और मुवश्शीर अली गोलू अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

© 2025. All Rights Reserved.