लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
प्रायोगिक कार्य के दौरान लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्रिक में कल रासायनिक द्रव्य की बोतल गिर कर फटने से अचेत हुईं थीं शिक्षिका-छात्राएं
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट राजकीय पॉलीटेक्निक में ऐसीटिल क्लोराइड केमिकल गिरने से बेहोश एक शिक्षिका और 3 छात्राओं का इलाज जारी है। जबकि 4 अन्य छात्राओं की तबीयत में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक में शनिवार को प्रायोगिक कार्य के दौरान रासायनिक द्रव्य की बोतल गिर कर फट गई थी। रासायनिक द्रव्य की तीखी गंध से फार्मेसी प्रथम वर्ष की 7 छात्राएं गरिमा, निकिता, गुंजन, कामाख्या, दिया, संजना, शिवानी और एक शिक्षिका शैलजा अचेत हो गई थी। बेहोशी की हालत में कल 7 फरवरी को लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया था।
रविवार को इलाज कर रहे डॉ. मोहम्मद अजीम ने बताया कि शिक्षिका शैलजा, छात्रा काजल, कामाख्या और गुंजन को सांस लेने में अभी कुछ दिक्कत आ रही है। जिन्हें अभी अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। जबकि अन्य सभी 5 छात्राओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं CMS डॉ. विराज राठी के मुताबिक छात्राओं को एसीटल क्लोराइड की गैस से बेहोशी आई थी। यह रसायन पानी या नमी के संपर्क में आते ही हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एसिटिक एसिड बनाता है। जिससे गंभीर जलन और टिशू को खतरा होता है।
© 2026. All Rights Reserved.