Tuesday Feb 10, 2026

चंपावत जिले के मंच, चूका, वालिक और पनार में नई दुकान खोलने का है प्रस्ताव

विभाग शुरू कर रहा है नई दुकानें खोलने की प्रक्रिया: DEO आरएल शाह 

शराब की देशी दुकानों को 2% व विदेशी शराब की दुकानों को 4% राजस्व वृद्धि के साथ नवीनीकरण का प्रस्ताव 

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में आबकारी विभाग शराब की चार नई दुकानें खोलेगा। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही नई दुकानों के लिए निविदा प्रकिया की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी आरएल शाह ने बताया कि शराब की देशी दुकानों को 2% व विदेशी शराब की दुकानों को 4% राजस्व वृद्धि के साथ नवीनीकरण का प्रस्ताव है। साथ ही नए वितीय वर्ष के अप्रैल से जिले के मंच, चूका, वालिक और पनार में एक-एक नई दुकान खोलने का प्रस्ताव है। 

जिला आबकारी अधिकारी आरएल शाह।

इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वैसे वर्ष 2025-26 में भी ये कवायद की गई थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण कामयाब नहीं हुई थी। एक भी आवेदन नही आने से पिछले साल दुकाने नहीं खुल सकी थी। अलबत्ता अब फिर से विभाग नए सिरे से प्रकिया शुरू कर रहा  है। लेकिन बड़ा सवाल यह कि क्या इस साल भी ये दुकाने खुल सकेंगी? वर्तमान में जिले में 8 देशी और 7 विदेशी दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों से करीब 57  करोड़ रुपये का सालाना राजस्व प्राप्त हो रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.