पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति ने विनीता, सामंत, दल व चंद्र को उत्तराखंड सहकारी बैंक लिमिटेड के सामान्य निकाय के गठन के लिए चुने गए
उत्तराखंड प्रादेशिक सहकारिता यूनियन के सामान्य निकाय के लिए 2 सदस्य निर्वाचित
देवभूमि टुडे
चंपावत/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ DCB (जिला सहकारी बैंक) लिमिटेड की प्रबंध समिति ने 4 सदस्यों को UCB (उत्तराखंड सहकारी बैंक) लिमिटेड के सामान्य निकाय के गठन के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। चारों सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी SDM राहुल वर्मा ने आज 11 सितंबर को की। निर्वाचित सदस्यों में DCB के दो पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सामंत व दल बहादुर सिंह, DCB उपाध्यक्ष व बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल एवं चंद्र कुमार शामिल हैं।


इसी तरह पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति ने 2 (रश्मि धानिक एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सामंत) सदस्यों को उत्तराखंड प्रादेशिक सहकारिता यूनियन के सामान्य निकाय के गठन के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।


© 2026. All Rights Reserved.