डोबाभागू-अतखंडी सड़क पर चहलकदमी करते हुए एक साथ चार गुलदार दिखे
ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के डोबाभागू-अतखंडी सड़क में कल 3 मई को चार गुलदार एक साथ चहलकदमी करते नजर आए। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने चहलकदमी करते गुलदारों को देखा गया।
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक तिवारी और अन्य युवाओं के मुताबिक कल रविवार दोपहर को डोबाभागू-अतखंडी सड़क पर तड़ीगांव में चार गुलदार चहलकदमी करते नजर आए हैं। जिनका युवाओं ने वीडियो भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक साथ चार-चार गुलदारों के दिखने से गांव में खौफ है।


चार गुलदारो के अलावा ग्रामीणों ने दो अन्य गुलदार भी क्षेत्र में देखे हैं। कहा कि इतनी बड़ी तादात में क्षेत्र में गुलदारों का होना चिंताजनक है। ऐसे में गुलदार कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। कहां कि गुलदार स्कूली बच्चों व महिलाओं के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि डोबाभागू में चिड़ियाघर जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल कुमार व दीपक तिवारी सहित ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
© 2026. All Rights Reserved.