चंपावत जिले की 3 सड़कें बंद
टनकपुर-जौलजीबी रोड खोलने के प्रयासों पर लगातार गिर रहा मलबा फेर रहा पानी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले में बीते 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश हुई। अलबत्ता आज 2 सितंबर की सुबह फिलहाल चंपावत में बारिश रूकी है। मौसम विभाग की 2 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत आज जिले के इंटर तक के सभी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद किए गए है। बारिश की वजह से सीमांत निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी रोड सहित चंपावत जिले की 3 सड़कें बंद हैं।
सीमांत टनकपुर-जौलजीबी रोड में पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। चरण मंदिर के पास यह रोड कल पहली सितंबर से बंद है। इससे पूर्व पिछले सप्ताह भी चट्टान गिरने से यह रोड करीब 60 घंटे बंद रही थी। रोड बंद होने से कलढुंगा, चूका, सीम, खेत, खिरद्वारी सहित नेपाल सीमा से लगे कई गांवों के लोगों का टनकपुर से सड़क संपर्क कटा है। इसके अलावा 2 ग्रामीण सड़कें भी बंद है। सभी रोडों को खोलने की कवायद चल रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी:
निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी रोड को खोलने का काम चल रहा है। लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से खतरे के अलावा काम भी प्रभावित हो रहा है। मौके पर 3 मशीनें लगाई गई हैं। जल्द से जल्द रोड को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
लक्ष्मण सिंह सामंत,
सहायक अभियंता
लोक निर्माण विभाग, टनकपुर उपखंड।

बंद हैं ये सड़कें:
1.निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी रोड।
2.सिप्टी-अमकड़िया रोड।
3.चमदेवल-निडिल रोड।
चंपावत जिले में कितनी बारिश सुबह 8 बजे तक (2 सितंबर का आकड़ा):
चंपावत: 74 मिलीमीटर
लोहाघाट: 21 मिलीमीटर
पाटी: 10 मिलीमीटर
टनकपुर: 47 मिलीमीटर
बनबसा: 21 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.