Wednesday Feb 4, 2026

समस्याओं के समाधान के लिए MD और NHM कर्मियों में होगी वार्ता

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। NHM कर्मियों के मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल नेउत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। देहरादून में संगठन के पदाधिकारियों को मंत्री डॉ. रावत ने समाधान का भरोसा दिलाया। NHM के प्रबंध निदेशक को संगठन से वार्ता कर मांगों पर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत से मुलाकात करता NHM कर्मियों का संगठन।

 

 

नव निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट कर मांगपत्र भेजा।  स्वास्थ्य मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक डॉ. मनवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राम संजीवन, महामंत्री सुमित सिंघल, संगठन मंत्री प्रेम भट्ट, सलाहकार डॉ. संजय चौहान, दिनेश मठपाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. योगेश उनियाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव रावत मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.