DM मनीष कुमार 3 नवंबर को खुद दोनों पक्षों को सुनेंगे उत्तराखंड साहित कई राज्यों में प्रसिद्ध हैं लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के लोहे के उपकरण देवभूमि टुडे चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट ग्रोथ सेंटर की SHG (स्वयं सहायता समूह) की महिलाओं और मजदूरों ने कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ग्राम्य विकास विभाग के एक अधिकारी से तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शन के बाद DM को ज्ञापन भी सौंपा गया। विवाद को देखते हुए DM मनीष कुमार खुद धरना स्थल में पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की बातें सुन मामले के समाधान का भरोसा दिलाया। लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के लोहे के उपकरण उत्तराखंड साहित कई राज्यों में प्रसिद्ध हैं। शिल्पियों ने आरोप लगाया कि ग्रोथ सेंटर में कुछ लोग बेवजह विवाद कर रहे हैं। इस विवाद से उनका काम प्रभावित हो रहा है। कहा कि एक महिला लोह शिल्प का काम नहीं करतीं, लेकिन इसके बावजूद वह महिला सेंटर की अन्य शिल्पियों पर मिथ्या आरोप लगाती है।
आरोप लगाया गया कि वह महिला खुद बाजार से तैयार माल खरीदकर ग्रोथ सेंटर में रखती है, लेकिन इस करतूत का असर ईमानदारी से काम करने वाले शिल्पियों पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोहाघाट ब्लॉक में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं DM मनीष कुमार नेविवाद को सुलझाने के लिए 3 नवंबर को मामले की सुनवाई की बात कही है। शुक्रवार को हुए सांकेतिक प्रदर्शन में नारायणी देवी, अनीता देवी, सरस्वती देवी, दीपा देवी, कमला देवी, अमित कुमार, पूरन राम, भुवन कुमार, हिमांशु कुमार, मुकेश कुमार, कृष्ण राम, रोहित, कैलाश राम, नवीन कुमार, सीमा देवी, रजनी देवी, मुन्नी देवी, जानकी देवी, भावना देवी सहित कई शिल्पी शामिल थे।
© 2025. All Rights Reserved.