Wednesday Feb 4, 2026

SSB की पंचम वाहिनी ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। SSB की पंचम वाहिनी ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत हिंग्लादेवी माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में अधिकारियों एवं बल कर्मियों ने अभियान में हिस्सा लिया। अधिकारियों और जवानों ने मंदिर प्रांगण, सीढ़ियों, आसपास के मार्गों तथा जल-स्रोतों के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। साथ ही प्लास्टिक कचरा, सूखी पत्तियाँ, बोतलें, पॉलीथिन तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र करने के साथ निस्तारित किया। 

चंपावत हिंग्लादेवी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाते SSB के जवान व अधिकारी।

अभियान की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। बल कर्मियों ने लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया। कमांडेंट ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल केवल सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी अमित सिंह, उप कमांडेंट शिव राम, करन चौहान एवं बल कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.