Sunday Jun 21, 2026

धूरा मंडल में भाजपा जिला प्रभारी ने ली बैठक

जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड में 2027 के शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने कमर कस ली है। विभिन्न मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज 9 दिसंबर को धूरा अमोड़ी मंडल में मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा की अध्यक्षता और मंडल महामंत्री केएन तिवारी के संचालन में हुई बैठक में BJP जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

 

धूरा अमोड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रभारी सुखीजा।

सह जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट ने मंडल में शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर लोगों की समस्याओं के निराकरण करने का भी आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को मंडल में सफल बनाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी नारायण सिंह महर ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही। जिला प्रभारी और पदाधिकारियों ने अमोड़ी बूथ कमेटी के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, पूरन सिंह मेहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय, सुंदर बोहरा, मंडल महामंत्री भुवन भट्ट, वरिष्ठ नेता खीमानंद भट्ट सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.