Sunday Mar 22, 2026

गोवा के नाइट क्लब में रसोई में काम करने वाले बाराकोट के नेत्रसलान गांव का मनीष सिंह महर भी हुआ अग्निकांड का शिकार

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। गोवा के नाइट क्लब में 6-7 दिसंबर की रात आग लगने की घटना में मारे गए चंपावत जिले के मनीष सिंह महर का आज 9 दिसंबर को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में DM मनीष कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, अनीता प्रथोली, वरिष्ठ BJP नेता सतीश पांडेय सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।  

मनीष सिंह महर। ( फाइल फोटो)

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव के मनीष सिंह महर (22) पुत्र कृष्ण सिंह महर की मौत हुई थी। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। मनीष सिंह महर का शव बीती रात करीब डेढ़ बजे उनके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मनीष सिंह महर के परिजनों को संवेदना जताते DM मनीष कुमार।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.