Tuesday Dec 9, 2025

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण में लगी एक कंपनी के प्रतिनिधि पीडी जोशी चोटिल

दोनों पक्षों एक ही बारात से लौट रहे थे

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। 'बेटा बाइक तेज मत चलाओ' यह नसीहत देना चंपावत के एक बाराती को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार चल रहे दो बाइकों में सवार बारातियों ने सीख देने वाले कार सवार बाराती पर हमला बोल दिया। जख्मी बाराती को लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

जख्पी पीडी जोशी।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण में लगी एक कंपनी के प्रतिनिधि चंपावत निवासी पीडी जोशी के मुताबिक कल रात 7 बजे बाद लोहाघाट के बनौली गांव गई बारात विदा होने के बाद वापस चंपावत के नधान जा रही थी। तभी रास्ते में लोहाघाट के शंखपाल के पास उसी बारात की एक तेज रफ्तार बाइक सवार को गति पर नियंत्रण रखो कहा, तो बाइक सवार नसीहत देने वाले पीडी जोशी और कुछ अन्य बारातियों से भिड़ गए। बकौल जोशी उन बाइक सवारों और पीछे से आए उनके कुछ अन्य साथियों ने एकाएक उन पर हमला बोल दिया। जोशी और अन्य चोटिलों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। उनके 4 टांके लगे। इलाज के बाद जोशी को डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों तरफ से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.