Sunday Nov 2, 2025
01-Nov-2025

चंपावत में शुरू हुआ 11 दिवसीय उत्तराखंड स्थापना उत्सव देवभूमि टुडे चंपावत। उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रजत जयंती समारोह’ का आज 1 नवंबर से आगाज हुआ। चंपावत जिले में स्वच्छता अभियान के साथ शुभारंभ हुआ। DM मनीष कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती हमारे लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर है। यह हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने तथा राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु सामूहिक प्रयास का संदेश देता है। 1 से 11 नवंबर तक चलने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोहों की श्रृंखला की शुरुआत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन-सहभागिता के साथ हुई। जन-जागरूकता एवं स्वच्छता के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिलेभर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य राज्य की रजत जयंती को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामुदायिक भागीदारी से जोड़ना रहा। सभी 24 न्याय पंचायत स्तरों पर लोगों की सहभागिता से सफाई अभियान चलाया गया।

चंपावत के डिप्टेश्वर मंदिर क्षेत्र और नगर पालिका परिषद लोहाघाट में भी अभियान चला। नगर पालिका परिषद टनकपुर ने वार्ड नंबर 1 शारदा घाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया और नागरिकों को जागरूक किया गया। घरों का कूड़ा खुले में न डालने के बजाय डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन में ही डालने की अपील की गई। अभियान के अंतर्गत पालिका ने सफाई कर्मियों द्वारा लगभग 90 किलो सूखा कूड़ा एवं 30 किलो गीला कूड़ा एकत्र किया। नगर पंचायत बनबसा ने बस स स्टेंड से शहीद स्मारक तक विशेष सफाई अभियान चलाया। , अध्यक्ष और सभासदों ने अपने-अपने वार्डो में (एक पेड़ मां के नाम) के तहत पौधे लगाए। कार्यक्रम में चंपावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, बनबसा नगर पंचायत की अध्यक्ष रेखा देवी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, चंपावत के अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी, लोहाघाट के सौरभ नेगी, बनबसा के EO दीपक बुदलाकोटी के अलावा तमाम प्रतिनिधि, NRLM, आंगनबाड़ी बाल विकास की महिलाओं, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के साथ अन्य ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हि



Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.