Tuesday Jun 23, 2026

टनकपुर के जन संवाद कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री कैड़ा के सम्मुख उठी मांग

सामुदायिक भवन एवं बारातघर के लिए 96.79 लाख रुपये की मंजूर

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने टनकपुर नगर पालिका परिषद में जन संवाद कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीं। इस

दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने सीएम की घोषणा में शामिल कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा। पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका में स्थित खाम भूमि के 365 पट्टों के विनियमितीकरण एवं लीज पट्टों को नवीनीकृत किए जाने की मांग रखी।

मंत्री ने वार्ड नंबर पांच स्थित सामुदायिक भवन एवं बारातघर के निर्माण कार्य के लिए 96.79 लाख रुपये की राशि मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने सीएम घोषणा के अंतर्गत पालिका कार्यालय में सिलिंग एवं पुताई कार्य का भी शिलांयास किया। साथ ही पालिका प्रागंण में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा लगाया। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हेमा जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सव्या बाल्मीकी, शैलेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, रोहिताश अग्रवाल, हरीश भट्ट, मदन गहतोड़ी, मुकेश जोशी, ईओ ऋषभ उनियाल व दीपक बुढलाकोटी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.