Tuesday Dec 9, 2025

लोहाघाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन

विभिन्न समस्याओं पर मंथन भी हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के जिला स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर मंथन हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से मीना बोहरा को दूसरी बार संगठन का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। लोहाघाट नगर पालिका सभागार में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री गोविंदी मेहता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष नेगी ने कार्मिकों के हितों के लिए एकजुटता के साथ आंगनबाड़ी वर्कर्स से निष्ठा से काम कर नौनिहालों का भविष्य संवारने का आह्वान किया। 

 

इस दौरान जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें मीना बोहरा को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष, पुष्पा बोहरा को उपाध्यक्ष, नीरू बिष्ट को कोषाध्यक्ष और कविता को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मेलन में पाटी, लोहाघाट, चंपावत और बाराकोट ब्लॉकों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। कार्यक्रम में दमयंती वर्मा, कविता पंत, अनीता, जानकी, शर्मिला बोहरा, समीना, ऊषा, किरन, नीमा, ममता, रेनू कविता पंत, मानसी, निकिता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.