Sunday Mar 22, 2026

लोहाघाट में हरक सिंह रावत का पुतला फूंका

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की ओर से सिख समुदाय पर की गई कथित घटिया टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रविवार को भाजपा नगर मंडल लोहाघाट अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीना बाजार में जोरदार नारेबाजी की और हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया। 

 

भाजपा नेताओं ने इसे सिख समुदाय का अपमान बताया। आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से अल्पसंख्यकों के खिलाफ रही है। पुतला दहन करने वालों में भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला IT संयोजक बलवंत गिरी, ललित मोहन जोशी, राजेंद्र गिरी, पूरन उप्रेती, रमेश गिरी, हयात मेहता, दीपक जोशी आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.