Wednesday Feb 4, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर सिख समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप

चंपावत में BJP ने फूंका पुतला

देवभूमि टुडे

चंपावत। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए BJP ने आज 7 दिसंबर को विरोध जताया। चंपावत मोटर स्टेशन रोड पर BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में विरोध किया गया और रावत का पुतला दहन किया। पार्टी ने कहा कि हरक सिंह रावत की ये घटिया बयानबाजी सिख समाज के प्रति कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है।

चंपावत में हरक सिंह रावत का पुतला दहन करते BJP कार्यकर्ता।

 

पुतला दहन करने वालों में BJP जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, BJP मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, सभासद नंदन तड़ागी, भुवन भट्ट, आनंद अधिकारी, मनोज तड़ागी, गिरीश खर्कवाल, हरीश जोशी, सौरभ नयाल, प्रदीप जोशी आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.