Sunday Mar 22, 2026

दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में छात्र तनिष्क मेहता, प्रकाश जोशी और मनीष कुमार करेंगे शिरकत

देवभूमि टुडे

चंपावत। UCSS स्कूल के NCC के 3 कैडेटों का दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के 80 यूके बटालियन बायज NCC अधिकारी गिरीश जोशी के मुताबिक स्कूल के छात्र तनिष्क मेहता, प्रकाश जोशी और मनीष कुमार 26 जनवरी 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर NCC कैडेटों के साथ परेड में नजर आएंगे।

 

विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की ने तीनों कैडेटों के गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन होने पर खुशी जताते हुए शुभकामानाएं दी हैं। प्रधानाचार्य सीएस जोशी, कमल शर्मा, 24 यूके गर्ल्स बटालियन NCC की सीनियर विंग अधिकारी दया वर्मा, सतीश जोशी, चंद्रनाथ गोस्वामी, सुनील चौधरी सहित विद्यालय परिवार के सभी लोगों ने भी कैडेट्स की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.