Wednesday Feb 4, 2026

जयमाल के दौरान सिप्टी के वायल गांव में वर-वधू ने दिया नशा हटाओ, जीवन बचाओ का संदेश

नशा हटाओ, जीवन बचाओ अभियान के संयोजक प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य की मुहिम

देवभूमि टुडे

चंपावत। सिप्टी के वायल गांव में एक वर-वधू ने नशा हटाओ, जीवन बचाओ हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। नवदंपती ने खुद नशे से दूर रहते हुए समाज को नशामुक्त करने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। अभियान के संयोजक GIC सिप्टी के प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में वैवाहिक जयमाला कार्यक्रम के दौरान नशा हटाएं, संबंध बचाएं विषय पर कार्यक्रम किया गया।

 

वर-वधू को शपथ दिलाते प्रधानाचार्य सामवा आर्य।
वर-वधू को शपथ दिलाते प्रधानाचार्य सामवा आर्य।

सामश्रवा आर्य ने कहा कि शादी समारोह में नशा परोसने से वातावरण तो खराब होता ही है, साथ ही वर-वधू का भी अपमान होता है। इससे बने बनाए मधुर संबंधों में भी खटास एवं दरारें पड़ जातीं हैं। वर दीपक एवं वधू ललिता ने अभियान में शामिल होकर कहा कि वैवाहिक कार्यक्रमों में नशा करने और नशा परोसने के बढ़ते चलन पर लगाम लगाना जरूरी है।  

ग्राम प्रधान महेश भट्ट, BDC ललित मोहन भट्ट, प्रदीप पंगरिया और शिक्षक योगेश खर्कवाल ने भी लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में राकेश पंगरिया, अंकित पंगरिया, मोहन पंगरिया, शेखर पंगरिया, महेश पंगरिया, किरन पंत आदि शामिल थे।

 

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.