Wednesday Nov 4, 2026

चंपावत मोटर स्टेशन रोड में किया विरोध

सनातन विरोधी बयान देने का लगाया आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हिंदू देवी-देवताओं पर दिए बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इसे लेकर आज 6 दिसंबर को  भाजपा ने चंपावत मोटर स्टेशन रोड पर रेड्डी का पुतला फूंका। पार्टी ने इसे सनातन विरोध दृष्टिकोण बताते हुए कांग्रेस को भी घेरा है।

चंपावत में पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्त।

पुतला दहन करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, भाजपा नगर डल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, रमेश खाती, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, नंदन सिंह तड़ागी, आनंद अधिकारी, कपिल खर्कवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय आदि शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.