Wednesday Feb 4, 2026

बाराकोट में कांग्रेस ने रैली निकाल विरोध जताया

बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। आज 5 दिसंबर को बाराकोट में रैली निकाल कर जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका।

 

आरोप लगाया कि भाजपा राज में महंगाई बेकाबू हो चुकी है। आम आदमी का घर चलना मुहाल हो गया है। छतरी चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्टेशन बाजार तक रैली निकाली। स्टेशन में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए वादे भूल चुकी है। प्रदर्शन में कमल कालाकोटी, नारायण राम, प्रकाश सिंह, पंकज कुमार, ललित कालाकोटी, पुष्कर कुमार, भुवन अधिकारी, राजेंद्र गड़कोटी, गोविंद लाल वर्मा, गोविंद राम, मोहन सिंह, नीरज कालाकोटी, संजय कालाकोटी, राहुल, रजत वर्मा, हरीश जोशी, कल्याण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.