Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर की घटना

मृतक की नहीं हो सकी है शिनाख्त

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार टनकपुर में रेलवे पटरी से कुछ दूरी पर एक अचेत व्यक्ति मिला। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। अधेड़ उम्र के मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 

जानकारी के मुताबिक टनकपुर में रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे पटरी पर आज 5 दिसंबर को एक अधेड़ उम्र का शख्स बेहोश हाल में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। अचेत व्यक्ति को तत्काल आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष के आसपास है। साथ ही मृतक के शरीर में बाहरी चोट के कोई निशान नहीं है। शव को शिनाख्ति के लिए मोर्चरी में रखा गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.