Wednesday Dec 17, 2025

बरेली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कफड़ा के कर्मी सुनील कुमार अधिकारी का आज होगा अंतिम संस्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कफड़ा के कर्मी सुनील कुमार अधिकारी की एकाएक तबीयत बिगड़ी। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद परिजन पाटी से बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने 4 दिसंबर को दम तोड़ दिया। इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। सुनील कुमार का अंतिम संस्कार आज 5 दिसंबर को रामेश्वर घाट में किया जाएगा।

 

सुनील कुमार अधिकारी। (फाइल फोटो)

बाराकोट ब्लॉक की पुनई ग्राम पंचायत के रहने वाले  38 वर्षीय अधिकारी कफड़ा में UPNL से परिचर के रूप में सेवा दे रहे थे। 2 दिसंबर को सुनील कुमार अधिकारी ने सिरदर्द होने की जानकारी अपने साथियों को दी। रात में सिरदर्द एकाएक बढ़ने पर मकान मालिक ने सुनील कुमार की तबीयत खराब होने की सूचना विद्यालय कर्मियों एवं परिजनों को दी थी।

सूचना मिलते ही सहकर्मी उन्हें पाटी अस्पताल ले गए। जहां से परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की बात कही। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुनील कुमार अधिकारी अपने पीछे माता-पिता के साथ अपनी धर्मपत्नी और 2 संतानों को रोता बिलखता छोड़ गए।

अधिकारी के निधन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश भट्ट, उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, जीवन चंद्र ओली, विनोद कुमार, गोविंद सिंह बोहरा, रमेश सिंह देव, गोविंद सिंह मेहता, विष्णु गिरी गोस्वामी, रविन्द्र चंदेल, सतीश चंद्र पांडेय, वीरेंद्र सिंह मेहता  ने शोक जताया है।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.