टनकपुर में विजिलेंस की टीम और ऊर्जा निगम ने की करवाई
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में ऊर्जा निगम ने अवैध रूप से कटिया डाल राजस्व का चूना लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने 3 लोगों को बिजली चोरी के आरोप में पकड़ा। UPCL के EE विजय कुमार सकारिया के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

टनकपुर में आज 4 दिसंबर को ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापामारी की। इस दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में 3 लोगों को पकड़ा गया। आरोप है कि घसियारामंडी के रामदेव, पंकज और वेद वैध कनेक्शन के बगैर सीधे लाइन से कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे थे। तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की है। अभियान में विजिलेंस निरीक्षक पुनीत कुमार, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र श्रीवास्तव और विजय मंडल शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.