Sunday Mar 22, 2026

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत 

टनकपुर शारदा घाट के पास नदी के एक कुंड में महिला उतराती मिली 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के शारदा घाट के पास नदी के एक कुंड में एक महिला उतराती हुई मिली। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जल पुलिस ने महिला को पानी से निकाला और आननफानन में उप जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से हड़कंप मच गया। 

 

पुलिस के मुताबिक अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। अज्ञात महिला साड़ी और स्वेटर पहने हुए और उसके गले में मंगल सूत्र है। पुलिस शिनाख्त के लिए नेपाल पुलिस से भी संपर्क कर रही है। महिला नदी में डूबी है या मामला कुछ और है, अभी यह साफ नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.