Wednesday Feb 4, 2026

BJP प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी की पत्रकार वार्ता

डबल इंजन सरकार में दोगुनी रफ्तार से देवभूमि के विकास का किया दावा

देवभूमि टुडे

चंपावत। BJP के उत्तराखंड के प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि में साकार कर रहे हैंं। डबल इंजन सरकार में दोगुनी रफ्तार से विकास हो रहा है। यहां पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि डबल इंजन में हुए विकास का लेखाजोखा प्रस्तुत करने के लिए सभी जिलों में भाजपा प्रवक्ता मीडिया के माध्यम से संवाद कर रहे हैं। कहा कि राज्य का विकास आज जनता अनुभव कर रही है। कहा कि उत्तराखंड न सिर्फ धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है, बल्कि बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

 

 

केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान और चार धाम यात्रा का विकास हो रहा है। बाबा भोलेनाथ की नगरी केदारनाथ में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक स्वरूप में पुनर्निर्माण हो रहा है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सड़क, पार्किंग, आवासीय सुविधाओं और तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे बनाया जा रहा है। PM किसान सम्मान निधि योजना, PM फसल बीमा योजना से प्राकृतिक

आपदाओं और फसलों के नुकसान से किसानों को राहत दी जा रही है। PM आवास योजना से गरीब परिवारों को मकान दिए जा रहे हैं। PM मातृवंदना योजना से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सहयोग राशि दी जा रही है। उन्होंने कई अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जड़े जमा चुके नकल माफियाओं का समूल नाश करते हुए अब तक 200 से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। अब तक कई हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी है। UCC कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू कर सरकार ने उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, विकास साह आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.