Sunday Jan 18, 2026

चंपावत नगर पालिका ने ठंड से बचाव के इंतजामातों का जायजा लिया

जरूरतमंदों के लिए ठंड से बचाव के सभी उपाय करें: पालिकाध्यक्ष पांडेय

देवभूमि टुडे

चंपावत। बेशक दिन में पहाड़ चमकदार धूप से नहा रहा है, लेकिन शाम 4 बजे बाद से सुबह धूप निकलने से पहले तक कड़ाके की ठंड है। इसी शीत ऋतु के दृष्टिगत नगर पालिका ने जरूरतमंदों के लिए रैनबसेरा में व्यवस्था की है। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बेसहारा और जरूरतमंदों के लिए ठंड से बचाव के सभी जरूर उपाय करने के पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।  

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के नेतृत्व में पालिका की टीम ने आज 3 नवंबर की रात रैनबसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्था को चाक-चौबंद किया। मुआयने के दौरान कंबल, रजाई, हीटर, गीजर साहित ठंड से बचाव की सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। इस रैनबसेर में 50 से अधिक लोगों के रहने की व्यवस्था है। निरीक्षण में पालिका के अवर अभियंता आशीष धीमान और सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.