Wednesday Feb 4, 2026

विश्व दिव्यांग दिवस पर चंपावत में सम्मानित हुए 5 दिव्यांगजन 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि दिव्यांग जनों ने अपने कार्यों और हौसले से समाज को प्रेरणा दी है। विश्व दिव्यांग दिवस पर आज 3 दिसंबर को चंपावत में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन अपने जज्बे और मेधा से समाज में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

इस दौरान राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित 7 लोगों में से 5 दिव्यांग जनों को सम्मानित किया गया। जबकि खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले 2 दिव्यांगों को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया गया। प्रत्येक  दिव्यांग को प्रशस्ति पत्र, पदक और 8 हजार रुपये का चेक दिया गया। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी और ADM कृष्ण नाथ गोस्वामी ने भी विचार रखे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान निरंकार मिश्रा ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 4201 दिव्यांग पंजीकृत हैं। इनमें 3285 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। कार्यक्रम में , सहायक समाज कल्याण अधिकारी निरंकार मिश्रा, दीपक गहतोड़ी, जितेंद्र चंद, तारा महरा, जगदीश चंद्र, बृजेश जोशी, हिम्मत सिंह सिंग्वाल आदि मौजूद थे।

सम्मानित हुए ये दिव्यांगजन:

टनकपुर के अबरार हुसैन, चंपावत बड़ौली के लक्ष्मी दत्त थ्वाल, टनकपुर की ग्राम विकास अधिकारी रश्मि जोशी, सैलानीगोठ GIC में सेवारत गुणानंद पंत और बाराकोट के कार्मिक राजेंद्र सिंह। इसके अलावा 2 खिलाड़ी पुनीत और आदित्य प्रताप सिंह को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.