Wednesday Feb 4, 2026

पंचम वाहिनी परिसर में मुख्य सचिव आनंद वर्धन और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का स्वागत हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड के CS (मुख्य सचिव) आनंद वर्धन ने SSB पंचम वाहिनी परिसर में एक पौधा रोपा। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत उन्होंने 1 दिसंबर को पौधारोपण किया। साथ ही SSB कर्मियों को भी पौधे रोपने एवं पौधों को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य सचिव आनंद वर्धन के साथ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और DM मनीष कुमार भी थे।

इससे पूर्व SSB की पंचम वाहिनी परिसर पहुंचने पर दोनों वरिष्ठ IAS अधिकारियों का SSB के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर SSB के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल, पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट शिव राम, करन चौहान, सहायक कमांडेंट संचार नवीन कुमार आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.