Wednesday Feb 4, 2026

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बने अमित बिनवाल

जन मुद्दों के अलावा संगठन को मजबूत बनाना प्राथमिकता बताया

देवभूमि टुडे

चंपावत। युवा नेता अमित बिनवाल को UKD (उत्तराखंड क्रांति दल) के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत की ओर से जारी विज्ञप्ति में उनके नाम का ऐलान किया।                              

आज 3 दिसंबर को पार्टी के लोहाघाट कार्यालय में UKD के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम किया गया। बिनवल ने कहा कि उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन को मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना, पलायन रोकना, संगठन मजबूत बनाना, जल, जंगल, ज़मीन और पहाड़ की संस्कृति की रक्षा करना है। पार्टी ने दावा किया कि UKD 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, श्याम सिंह नेगी, प्रेम सिंह, हरीश कोटलिया आदि भी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.