Tuesday Dec 16, 2025

टनकपुर में पशुओं को चारा देने गई महिला पर किया हमला

जिला अस्पताल में भर्ती 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/टनकपुर। जंगल से लगे टनकपुर के आमबाग गांव में मवेशियों को चारा देने गौशाला गई एक महिला पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने घायल महिला को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। 

 

जानकारी के मुताबिक आज 3 दिसंबर की दोपहर बाद आमबाग गांव निवासी बिशना देवी (55) पत्नी देवचंद गौशाला में पशुओं को चारा देने गई थी, जहां पर छुपे जंगली सूअर ने एकाएक महिला पर हमला कर दिया, महिला द्वारा शोर शराबा करने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, उन्होंने सूअर को जैसेतैसे जंगल की ओर खदेड़ महिला को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती किया। 

जहां महिला का इलाज चल रहा है। सूचना पर शारदा रेंज के वन दरोगा मुकेश तड़ागी, वन बीट अधिकारी मुल्की राज और पूजा चौहान घायल महिला का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि जंगली सूअर ने महिला के दोनों हाथों और शरीर पर हमला किया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.