Tuesday Dec 16, 2025

74 साल की उम्र में चंदन सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी ली अंतिम सांस 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/हल्द्वानी। चंपावत जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट के पिता चंदन सिंह बिष्ट का निधन हो गया। 74 वर्षीय बिष्ट पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार हल्द्वानी रानीबाग के चित्रशिला घाट में किया गया। बड़े बेटे जितेंद्र सिंह बिष्ट और छोटे बेटे डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्रि दी। 

 

चंदन सिंह बिष्ट। (फाइल फोटो)

 

निधन पर यहां शोकसिंह सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, सेवानिवृत्त पीएमएस डॉ. आरके जोशी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. एनएस चौहान, डॉ. बैंकटेश द्विवेदी, डॉ. मनोज सिंह कुंवर, डॉ. धनंजय पाठक, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरि गोस्वामी, तान सिंह, मनोज पुनेठा, पांडेय, खीम सिंह बिष्ट, योगेश जोशी सहित तमाम कार्मिकों ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.