Wednesday Feb 4, 2026

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने स्वांला में काम के दौरान NH पर यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने सहित कई निर्देश दिए

देवभूमि टुडे

चंपावत। CS (मुख्य सचिव) आनंद वर्धन ने टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते 3 वर्ष से बरसात में अक्सर चुनौती बने स्वांला क्षेत्र का मुआयना किया। आज 1 दिसंबर की देर शाम उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर NH पर इस स्थान पर चल रहे सुधार, चौड़ीकरण, सुरक्षा कार्यों एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से काम प्रगति, चुनौतियों और कार्ययोजना की जानकारी ली।

NH पर स्वांला के काम की प्रगति की मुख्य सचिव को जानकारी देते DM।

मुख्य सचिव ने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे सुरक्षा उपाय, ब्लैक स्पॉट सुधार, पानी निकासी व्यवस्था और कार्यस्थल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कार्य के दौरान NH पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और कारगर ट्रैफिक प्रबंधन करने के निर्देश दिए।  

नियमित रूप से स्वांला क्षेत्र की मौके पर जाकर मॉनिटरिंग करने वाले DM मनीष कुमार ने मुख्य सचिव को स्वांला क्षेत्र में चल रहे सड़क सुधारीकरण के कार्यों की सिलसिलेवार जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, SP अजय गणपति, CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.