Wednesday Feb 4, 2026

बनबसा NHPC सभागार में बैठक ले विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की 

5 करोड़ से कम के कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से अनुमोदित करवा त्वरित गति से आगे बढ़ाने पर दिया जोर 

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। CS (मुख्य सचिव) आनंद वर्धन ने ने चंपावत जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाइन को चंपावत और लोहाघाट के साथ-साथ अल्मोड़ा को जोड़ने के लिए विस्त्रत एलाइमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। 

आज 1 नवंबर को बनबसा NHPC सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने शारदा कॉरिडोर, इनलैंड पोर्ट अथॉरिटी, बाढ़ प्रबंधन कार्य सहित विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। शारदा रिवर फ्रंट एवं एडजॉइनिंग प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को और सुदृढ़ बनाने, पूर्णागिरि रोपवे को शारदा कॉरिडोर के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा में पूरा करने एवं रोपवे निर्माण कंपनी को हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध DM कराने के निर्देश दिए। 

 

बनबसा में विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद वर्धन।

बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को पारंपरिक तरीकों से हटकर कम लागत में प्रभावी प्रोटेक्शन मॉडल अपनाने की हिदायत दी। साथ ही 5 करोड़ रुपये से कम लागत वाले कार्यों  को मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से अनुमोदित करवाकर त्वरित गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। CS आनंद वर्धन ने डिप्टेश्वर और कुर्मू झील परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ टनकपुर और बनबसा वॉटर सप्लाई योजनाओं, ISBT टनकपुर तथा ब्रिडकुल के पुलों की प्रगति में और तेजी लाने को भी कहा। 

बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, DM मनीष कुमार, SO अजय गणपति, CDO डॉ. जीएस खाती, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, NHPC पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, शारदा कॉरिडोर से सत्यजीत राय, राजीव रंजन, NHAI के PD जोगेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक मौजूद थे। इससे पूर्व दो दिनी दौरे में NHPC बनबसा हैलीपेड पहुंचने पर आला अधिकारियों ने मुख्य सचिव का स्वागत किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.