Monday Dec 1, 2025

अपर सचिव मनमोहन मैनाली का तीन दिवसीय चम्पावत भ्रमण  

समस्याओं का तेजी से समाधान करें अधिकारी

तीन दिवसीय चंपावत दौरे में क्षेत्र की तमाम समस्याओं से रूबरू हुए, विकास योजनाओं की समीक्षा की

देवभूमि टुडे

चंपावत। अपर सचिव मनमोहन मैनाली तीन दिवसीय चंपावत भ्रमण में क्षेत्र की तमाम समस्याओं से रूबरू हुए। अपर सचिव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्वरित कार्रवाई विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों के दर्शन, विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, समस्याओं को सुना और  विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने गोल्जू दर्शन किए और प्रस्तावित गोल्जू कॉरिडोर के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

अपर सचिव ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए एवं पूर्णागिरि–कालीगुठ ग्रामसभा का भ्रमण किया। अगले दिन तामली में रात्रि चौपाल में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व ग्राम प्रधान, बीडीओ, SSB एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।

 

अपर सचिव ने ऐतिहासिक गुरु गोरखनाथ मंदिर के दर्शन किए गए तथा मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यकरण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन की संभावनाओं पर

समीक्षा की गई। ग्रामसभा नीड़ में हुई चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने घटकू मंदिर में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों को तेज गति एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अपर सचिव ने जिला अस्पताल  का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही DM मनीष कुमार से भेंट कर जिले के विकास कार्यो एवं उनकी प्रगति पर चर्चा की। तीसरे दिन लोहाघाट क्षेत्र के सुईं (पऊ) में अपर सचिव ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। दूध कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संग्रहण प्रक्रिया, दुग्ध उत्पादन, मूल्य निर्धारण, सब्सिडी भुगतान व्यवस्था एवं साइलेंज प्रबंधन के विषयों पर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान एक महिला ने अपने बीमार पशु की समस्या रखी गई। अपर सचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल CVo डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल को अवगत कराया। डॉ. गर्ब्याल द्वारा त्वरित हस्तक्षेप कर पशु का उपचार कराया। तीन दिन चंपावत भ्रमण के दौरान अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने जनसमस्याओं, विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय आकलन तथा सभी विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।



Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.