Wednesday Apr 8, 2026

चंपावत में कल 8 अप्रैल को स्टेशन बाजार क्षेत्र में गैस सिलिंडरों का वितरण होगा

चंपावत जिले में गैस वितरण व्यवस्था फिर से सुचारू हुई

देवभूमि टुडे

चंपावत। एक दिन बाद आज 7 अप्रैल को चंपावत जिले की सभी चारों गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलिंडर वितरण का कार्य फिर से सुचारू हो गया। चंपावत गैस एजेंसी प्रबंधक दयाल सिंह रावत के निधन के चलते चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर और देवीधुरा में सोमवार को रसोई गैस का वितरण नहीं हो सका था। चंपावत केंद्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी लोहाघाट केंद्र के प्रभारी उमेश सिंह बिष्ट संभाल रहे हैं।

 

मंगलवार को प्लांट से गैस वाहन आते ही रोस्टर के अनुरूप उभभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। सोमवार को गैस न बंटने के कारण सुबह से ही डिलीवरी प्वांइटों में भीड़ जमा हो गई। चंपावत एजेंसी की ओर से दूरस्त ग्रामीण क्षेत्र नेपाल सीमा से मंच, तामली, मौनपोखरी में 300 से अधिक उपभोक्ताओं को रसोई गैस बांटी।

टनकपुर में 526 से अधिक सिलिंडर बांटे गए। टनकपुर गैस वितरण केंद्र के प्रभारी गोविंद आर्य ने बताया कि छीनीगोठ, आमबाग, वार्ड नंबर नौ, वार्ड नंबर दस, मोहनपुर और बनबसा के फागपुर में सिलिंडर बांटे गए। चंपावत में कल 8 अप्रैल को स्टेशन बाजार (खटकना पुल, स्टेशन क्षेत्र, शांत बाजार) क्षेत्र में गैस सिलिंडरों का वितरण होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.