टनकपुर के छीनीगोठ क्षेत्र में पशुओं को चुगाने गए थे ग्रामीण
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर छीनीगोठ क्षेत्र में मवेशियों को चुगाने जंगल गए 3 ग्रामीण हुड्डी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से दूसरी तरफ फंस गए। फंसे लोगों में एक महिला भी थी।सूचना पर SDRF ( राज्य आपदा राहत बल) की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों ग्रामीणों को रेस्क्यू किया।

छीनीगोठ के 3 लोगों के आज 5 सितंबर को जंगल में फंसे होने की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर छीनीगोठ के तीनों ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इन लोगों का हुआ रेस्क्यू:
1.पार्वती तिवारी (36) पत्नी दीपक तिवारी।
2.मुकेश जोशी (50) पुत्र हरिदत्त जोशी।
3.दीपक तिवारी (40) पुत्र हरिनंदन तिवारी।
© 2026. All Rights Reserved.