3 दिन की बारिश से पूर्णागिरी धाम क्षेत्र के कई रास्तों को भी नुकसान
मलबा आने से एक अन्य धर्मशाला खतरे की जद में
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। 3 दिन की बारिश से पूर्णागिरी धाम में 3 धर्मशालाएं टूट गई हैं। धर्मशाला के भीतर रखी सामग्री का भी नुकसान हुआ है। पहाड़ी से मलबा आने से ये क्षति हुई है। कालीमंदिर के पास एक जगह रास्ता भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने रास्तों को ठीक कराने और धर्मशालाओं की मरम्मत में मदद करने का प्रशासन से आग्रह किया है।









पूर्णागिरी क्षेत्र के पुजारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंडित राजेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि पूर्णागिरी क्षेत्र में भैरव मंदिर से काली मंदिर के बीच कई जगह पिछले दिनों हुई भारी बारिश से खासा नुकसान हुआ है। 3 धर्मशालाएं टूटी हैं। काली मंदिर के पास सिद्धमोड़ के धर्मशाला स्वामी नंदा बल्लभ तिवारी और नाथ पांडेय की धर्मशाला में मलबा आने से नुकसान हुआ है। भैरव मंदिर नाले के पास की धर्मशाला के स्वामी हरीश पांडेय की धर्मशाला को भी नुकसान हुआ है। वहीं सामने की पहाड़ी से मलबा गिरने से बिशन दत्त भट्ट की धर्मशाला खतरे की जद मेें हैं। सिद्धमोड़ और भैरव मंदिर क्षेत्र में कुछ जगह रास्ते टूटे हैं।
© 2026. All Rights Reserved.